रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के लामग्रंट गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व लामग्रंट गांव निवासी मनजीत कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही 12 लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतपाल, नितिन कुमार, सचिन कुमार, अनु, मीनाक्षी, मन्जो, अमित, करणपाल, जीत सिंह, अजय कुमार, वीरेन्द्र और रवि कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक बलराम जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

