रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। लक्सर व्यापार मंडल ने सम्मान समारोह आयोजित कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लक्सर नगर पालिका में नामित किए गए प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल का स्वागत किया। व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ. सुधीर परमार ने दीपक जलाकर सम्मान समारोह को शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़ी पार्टी है। यह हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उचित सम्मान देती है। इसी क्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। नामित सांसद प्रतिनिधि अग्रवाल ने वायदा किया कि वे लक्सर क्षेत्र के विकास के लिए और यहां के लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करेंगे। इससे पूर्व भूपेंद्र निगम, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, विजेंद्र पांचाल, सौरभ कश्यप, तारीख सलमानी, अनूप सिंह, अमित नामदेव, विजय पसरिचा, अजय वर्मा, निर्मल ठाकुर, रजनीश कश्यप, पिंकी वर्मा, मोहित अग्रवाल, ओंकार, अंकुर ने माला पहनकर उनका स्वागत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

