रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। गांव गाधारोना में रविवार को हिंदू सेना संगठन की बैठक उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुज बजरंगी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अजीत गिरी को हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान कई युवाओं ने हिंदू सेना संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष अनुज बजरंगी ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ते अपराध, गो हत्या, गो तस्करी और लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर संगठन सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि इन विषयों को लेकर उत्तराखंड में शीघ्र ही एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि सभी पदाधिकारियों की सहमति से तय होगी। उन्होंने रुड़की में गो माता चौक बनाए जाने की मांग भी उठाई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत गिरी ने कहा कि सभी हिंदुओं को जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गांव के बुजुर्ग, युवा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

