देहरादून,18 जनवरी (आरएनएस)। द विशेष फाउंडेशन और दून चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से रविवार को रायपुर स्थित काली मंदिर में निशुल्क रक्त दान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के लिए रक्त दान किया गया। जिसमें 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक ममगाईं, सचिव दीप्ति रावत व कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जीवन रक्षा में सहायक होते हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके पर शशांक नेगी, विनीत भट्ट बंटू मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

