देहरादून,18 जनवरी (आरएनएस)। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद इमरान निवासी कारगी ग्रांट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे अकील अहमद, राहिल अहमद और सादान उर्फ हीरा उनके घर स्थित ऑफिस में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के कारण इमरान की नाक, घुटने और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

