देहरादून,18 जनवरी (आरएनएस)। कैफे संचालक पर हमले में रायपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़त राजन के अनुसार विवाद बीते 11 जनवरी को उनके धन्याड़ी स्थिति कैफे के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पीने को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि वहां से हटाए जाने के बाद आरोपी अपने साथियों संग लौटे और कैफे पर पथराव व गाली-गलौज की। जब राजन ने विरोध किया तो सागर और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आईं और उनका मोबाइल व चेन टूट गई। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद शनिवार को सागर गुसाईं, उसके पिता महावीर गुसाईं और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

