देहरादून,18 जनवरी (आरएनएस)। सोसाइटी फॉर चाइल्ड एंड सोशल डेवलपमेंट यानी एससीएडी फाउंडेशन की ओर से वृद्धजनों को विंटर किट वितरित की गई। रविवार को वैकुंठ वृद्धाश्रम में आयोजित सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत बुजुर्गों के साथ संवाद और गीत-संगीत से आत्मीय जुड़ाव स्थापित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्मला शाह ने बताया कि अभियान की थीम मोमेंट्स ऑफ वॉर्म्थ एंड टुगेदरनेस रखी गई है। इसमें वृद्धजनों को विंटर किट वितरित की गई, जिसमें मफलर, टोपी, बॉटम, स्वेटर, कंबल तथा खाद्य सामग्री शामिल थी। इस मौके पर सीता घले, अंजना कुनियाल, प्रकाश शाह और दीप्ति शाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

