चम्पावत,18 जनवरी (आरएनएस)। डायट लोहाघाट में शिक्षा के बदलते स्वरूप और समाज में नैतिक मूल्यों की घटती संवेदनशीलता के बीच दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार शुरू हो गया है। इस दौरान देशभर से आए शिक्षाविदों, विचारकों और शोधकर्ताओं ने न केवल शिक्षा के भविष्य पर विचार विमर्श किया। रविवार को डायट सभागार में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप मणि त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि कुलपति यूओयू नवीन चन्द्र लोहनी, अति विशिष्ट अतिथि डीएम मनीष कुमार, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, डायट प्राचार्य मान सिंह ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बीईओ भारत जोशी, दिनेश सिंह खेतवाल, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, दीपक सोराड़ी, डॉ. पारुल शर्मा, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, लता आर्य, डॉ.कमल गहतोड़ी, मनोज भाकुनी, राम बालक मिश्रा,नरेश जोशी, रज्जन कफल्टिया, गिरीश चंद्र जोशी, जानकी चतुर्वेदी, राखी गहतोड़ी, भुवन चंद्र दुमका, योगिता पंत आदि डीएलएड प्रशिक्षुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

