चम्पावत,18 जनवरी (आरएनएस)। डीएम मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान एवं रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के दिशा-निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी की ओर से दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मानवीय सेवा के अंतर्गत कंबल और तिरपाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सल्ली, सत्कुला, कुकड़ोनी, मझेड़ा, वास्तियागूंठ, धौंन-मौराडी, जैगांव-जैतौली, पल्सों सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में दिव्यांगजन, विधवाओं, बाल विधवाओं, परित्यक्ता महिलाओं एवं बेसहारा बुजुर्गों को कंबल और तिरपाल वितरित किए गए। ठंड एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह सहायता जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के प्रदान की। सामग्री वितरण के दौरान रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, सदस्य जनार्दन चिलकोटी तथा राजस्व विभाग के प्रकाश सिंह कुंवर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रेडक्रास सोसायटी एवं जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

