चम्पावत,18 जनवरी (आरएनएस)। अग्निशम विभाग और एएचटीयू की टीम ने टनकपुर क्षेत्र में होटल,रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों में अग्निसुरक्षा उपकरणों को गहनता से चेक किया गया। होटल व रेस्टोरेंट के अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उपलब्धता की जांच की गई। पानी की उचित व्यवस्था करने को निर्देशित किया एवं अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान कराई गयी। जिन होटलों, रेस्टोरेंट में अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नही हैं, उन होटलों व रेस्टोरेंट को नोटिस दिया गया और आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को तत्काल स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

