चम्पावत,18 जनवरी (आरएनएस)। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की ओर से नमन जोशी और गौरव उपाध्याय की ओर से संपादित पुस्तक का विमोचन किया गया। चम्पावत निवासी नमन जौशी और गौरव कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी है। दोनों संपादक नीति, सुशासन तथा राज्य स्तरीय राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से अकादमिक कार्य कर रहे हैं।अब तक दोनों शोधार्थियों के 15 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें टेलर एंड फ्रांसिस समूह की प्रतिष्ठित जर्नल्स भी शामिल हैं। गौरव उपाध्याय राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन में यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं, जबकि नमन जोशी राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध में यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। विमोचन अवसर पर कुलपति ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास अकादमिक स्वतंत्रता, तार्किक सोच एवं वैचारिक विविधता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने दोनों युवा शोधार्थियों की ओर से अपने नीति-थिंक टैंक के माध्यम से किए जा रहे गंभीर एवं तथ्यपरक कार्यों को अत्यंत प्रशंसनीय बताया। यह पुस्तक 2025 के राजनीतिक, आर्थिक और वैश्विक परिवर्तनों पर एक वैकल्पिक और आलोचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। पुस्तक का प्रकाशन पैसेफिक बुक्स इंटरनेशनल नई दिल्ली ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

