काशीपुर,18 जनवरी (आरएनएस)। नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकारों ने रविवार को दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया। लोगों में नुक्कड़ नाटक के प्रति काफी रुझान देखा गया। वार्ड नंबर 33 में कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसार्ट के सामने पार्षद दीपा पाठक के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने लोगों को सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखने के साथ-साथ पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने, कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और शहर को साफ स्वच्छ रखने के बारे में बड़े ही मार्मिक ढंग से लोगों को समझाया। पार्षद बीना नेगी, सहायक नगर आयुक्त विनोद शाह, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, मेयर प्रतिनिधि चौ. समरपाल सिंह, पार्षद मयंक मेहता, प्रकाश खनुलिया, पार्षद संजय शर्मा, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

