फिल्म लेनिन के निर्माताओं ने मधुर रोमांटिक गीत वारे वा वारे वा जारी किया है, जो संगीत प्रेमियों के दिलों को छू रहा है। श्वेता मोहन और जुबिन नौटियाल द्वारा खूबसूरती से गाए गए इस गीत में भावपूर्ण गायन और गहरी भावनाएं झलकती हैं। गीतकार अनंत श्रीराम ने इसमें काव्यात्मक स्पर्श जोड़कर गीत के रोमांटिक आकर्षण को और भी बढ़ा दिया है।
थमन एस द्वारा रचित यह गीत फिल्म के भावनात्मक सार को खूबसूरती से व्यक्त करता है। संगीत मुख्य जोड़ी के बीच पर्दे पर दिखाई देने वाली केमिस्ट्री को और निखारता है और कहानी के माहौल को और भी रोमांचक बना देता है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। अपनी मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति के साथ, वारे वा वारे वा को एल्बम में एक उत्कृष्ट रचना के रूप में सराहा जा रहा है।
लगभग 70त्न शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म लेनिन तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण मनम एंटरप्राइजेज एलएलपी और सितारा एंटरटेनमेंट्स ने किया है और इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। मुरली किशोर अब्बुरु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अखिल अक्कीनेनी और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

