रायपुर, 19 जनवरी (आरएनएस)। आमानाका पुलिस ने नया बाइपास रोड स्थित चाय दुकान से 29 ग्राम हेरोइन चिट्टा के पास दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आमानाका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नया बाइपास रोड स्थित वीस सिंह चाय दुकान में दबिश देकर आरोपी सतनाम सिंह 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 29 ग्राम हेरोइन चिट्टा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
बंछोर
०००


















