रायपुर, 19 जनवरी (आरएनएस)। तेलीबांधा पुलिस ने काशीराम नगर में दबिश देकर गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काशीराम नगर में दबिश देकर गांजा बेचते आरोपी राहुल बरवे 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से थैला में रखे 3 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बंछोर
०००


















