जयदीप यादव
कोलकाता 19 जनवरी (आरएनएस)। महानगर कोलकाता के बेहाला के पर्णश्री थाना इलाके इलाके में आज तब सनसनी फैल गई जब यहां एक वृद्ध गायिका की हत्या गला काटकर कर दी गई। पुलिस ने बताया कि, उक्त घटना प्रियदर्शनी अपार्टमेंट्स, 396/9 बेचाराम चटर्जी स्ट्रीट की है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया की वृद्धा की देखभाल करने वाली आया ने ही लूटपाट में रुकावट डालने पर वृद्धा अनिता घोष (68) की हत्या कर दी। जांच के लिए आरोपी आया संजू सरकार को हिरासत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और खबर के लिखे जाने तक उसके साथ ही घर के रसोइया से भी उससे पूछताछ की जा रही थी। घटना के दौरान मृत गायिका के 72 वर्षीय पति, अरूप घोष, जो दूरदर्शन के सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी थे और बिस्तर पर पड़े हैं, वह लंबी बीमारी के कारण शरीर भी हिलाने व बातचीत करने में असमर्थ हैं। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, अनीता घोष एक सम्मानित संगीत शिक्षिका और गायिका थीं, जो दूरदर्शन पर प्रस्तुति देती थी। उनकी इस तरह से हत्या होगी यह सोचा भी नहीं जा सकता है। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक घोष दंपति के घरेलू कर्मचारी, जिनमें एक रसोइया और एक आया शामिल हैं, फ्लैट में मौजूद थे और बेहाला पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अनीता घोष का शव अपार्टमेंट के ब्लॉक बी में कथित तौर पर रसोइया ने देखा । पुलिस घटनास्थल की गहन जांच कर रही है, सबूत जुटा रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। मृत गायिका के परिवार के सदस्यों ने कहा कि, हत्या के पीछे पैसों का लालच हो सकता है, क्योंकि घर में दैनिक खर्चों के लिए करीब एक लाख रुपये रखे हुए थे।

