रुद्रपुर,19 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग विभिन्न स्कूलों में कार्यशाला आयोजित करेगा। एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने कर्मचारियों और लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में आने वाले आवेदकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जा रही है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर रैली भी निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। साथ ही भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। चालक-परिचालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं सोमवार को विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

