रुड़की,19 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। रविवार देर शाम कांस्टेबल मनोज मीनान और अनूप पोखरियाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई, साथ ही उसके हाथ में पकड़ी हुई एक कैन की जांच करने पर उसमें कच्ची शराब बरामद हुई। इसके चलते उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रजनीश निवासी अकोढ़ा कला बताया। लक्सर कोतवाली एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि कच्ची शराब के साथ पकड़े गए रजनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

