एक्ट्रेस प्रज्ञा जैसवाल इन दिनों अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में हैं. एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रज्ञा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मालदीव्स वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उन पर दिल हार बैठे हैं.
प्रज्ञा इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां बिता रही हैं. नीले समंदर, खूबसूरत मौसम और लग्जूरियस लोकेशन के बीच एक्ट्रेस ने अपने शानदार पलों को कैमरे में कैद किया है. उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
तस्वीरों में एक्ट्रेस लाइम ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस लुक में उनका कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज साफ झलक रहा है. समुंदर के बीच जहाज पर पोज देती हुईं प्रज्ञा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
वहीं एक फोटो में वह पानी के बीच नेट पर लेटी दिखाई दे रहीं हैं, जहां समंदर के नजारे और उनका स्टाइल दोनों फैंस को इंप्रेस कर रहा है. जिसपर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और वो दीवानें हो रहे हैं.
बिकिनी लुक के अलावा प्रज्ञा ने लाइम ग्रीन डीपनेक ड्रेस में भी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. ब्लैक सनग्लासेस और स्टाइलिश हेयरडू के साथ उनका ये अंदाज और भी अट्रैक्टिव दिख रहा है. इन फोटोज में प्रज्ञा का कॉन्फिडेंस और एलिगेंस दोनों नजर आ रहा है.
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. किसी ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया तो किसी ने उनके लुक को किलर कहा. प्रज्ञा के कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की बाढ़ आ रही है.
तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रज्ञा एक कुक के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत कर रही हैं. फैंस को उनका ये क्यूट अंदाज़ भी काफी पसंद आया.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रज्ञा जैसवाल साउथ फिल्मों में बड़ा नाम हैं. वह अखंडा और डाकू महाराज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड में वो आखिरी बार फिल्म खेल खेल में में नजर आईं थीं. उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस भी खासे एक्साइटेड हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

