सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. वहीं इस मच अवेटेड फिल्म की की टिकटें 19 जनवरी, सोमवार से बिकनी शुरू हो रही हैं, हालांकि कुछ जगहों पर कल रात से ही टिकटें बिकनी शुरू हो गई हैं. इन सबके बीच विदेशों में, फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से हो रही है और शुरुआती नतीजे शानदार हैं. जानत हैं विदेशो में बॉर्डर 2 की अब तक कितनी प्री टिकट सेल हो चुक है?
ऑस्ट्रेलिया में, फिल्म ने वॉर 2 और धुरंधर से लगभग दोगुनी कमाई की है. कनाडा में, सबसे बड़ी सिनेमा चेन, सिनेप्लेक्स ने अभी तक बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन दूसरी सबसे बड़ी चेन, लैंडमार्क सिनेमाज ने बुकिंग शुरू कर दी है, जहां फिल्म के मुख्य स्थानों पर 2-3 शो में लगभग 100 टिकटें बिक चुकी हैं. अमेरिका में भी इसी तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, जहां मेजर हिंदी सिनेमाघरों में 1-2 शो में अच्छी बिक्री हो रही है. जर्मनी में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इस फिल्म का बैकड्रॉप भारत-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड है. ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म मिडिल ईस्ट में रिलीज़ नहीं होगी.
फिलहाल, इसकी प्री टिकट सेल लिमिटेड लेवल पर हो रही है. आज से और आने वाले दिनों में शो की संख्या बढ़ाई जाएगी और बिक्री में भी उसी रेश्यो के साथ इजाफा होगा. हालांकि, सबसे जरूरी बात ये है कि ये शुरुआती प्री-सेल्स फिल्म के लिए लोगों की ज़बरदस्त दिलचस्पी दिखाती है. यह देखा गया है कि जो फिल्में विदेशों में प्री-सेल्स में अच्छा परफॉर्म करती हैं, वे घरेलू स्तर पर भी वैसा ही प्रदर्शन करती हैं. गदर 2 भारत में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी और विदेशों में भी इसने ठीक-ठाक कमाई की थी. विदेशी बाज़ारों में ‘बॉर्डर 2Ó की शुरुआती प्री-सेल्स ‘गदर 2Ó से कहीं ज़्यादा मज़बूत हैं, जो एक अच्छा साइन है.
‘बॉर्डर 2Ó इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. वहीं पिंकविला के पीडिक्शन के मुताबिक ये फिल्म पहले दिन लगभग 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. टीजऱ को ज़बरदस्त रिस्पॉन्सम मिला है और इसका म्यूजिक भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में रिलीज़ हुए ट्रेलर को भी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है. ये सब देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2Ó शानदार शुरुआत कर सकती है. बता दें कि ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

