अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। उनकी फिल्म दो दीवाने सहर में की घोषणा पिछले महीने की गई थी जिसने लोगों को उत्साहित कर दिया था। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें मृणाल और सिद्धांत के फिल्म के नामों का खुलासा किया गया है। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शन के तहत किया जा रहा है।
निर्माताओं ने दो दीवाने सहर में का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, ससांक और रोशनी के इश्क से आपको भी इश्क हो जाएगा! पोस्टर में मृणाल और सिद्धांत की एक झलक को एनिमेटेड अंदाज में पेश किया गया है। जहां मृणाल रोशनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, तो वहीं सिद्धांत ससांक का किरदार निभा रहे हैं। दो दीवाने सहर में 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
वैलेंटाइन वीक के आसपास, यह फिल्म प्यार के मौसम को एक प्यारी लव स्टोरी के साथ सेलिब्रेट करेगी. कहानी ऐसी है जैसे कोई पारी झप्पी, सादी, दिल को छू लेने वाली और पूरी तरह से सच्ची.
फिल्म की सबसे खास बात इसका अलग और खास संगीत है, जो एक प्यारी धुन है और नए समय की गर्माहट को पुरानी यादों के सुरों के साथ जोड़ता है. दो दीवाने सहर में एक ऐसी लव स्टोरी है जो पुरानी यादों जैसी लगे, फिर भी नई लगे. इसे अगले साल की सबसे प्यारी और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कहानी में से एक माना जा रहा है, जो लंबे समय से सिनेमाघरों में नहीं देखी गई मोहब्बत वापस लाती है. ‘दो दीवाने शहर मेंÓ आगामी 20 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

