रुड़की,20 जनवरी (आरएनएस)। घाड़ क्षेत्र के झिडियांन ग्रंट गांव निवासी समीर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्तार, सुलेमान, अनीश समीम निवासी झिडियांन ग्रंट के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। उप निरीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

