रुड़की,20 जनवरी (आरएनएस)। थाना क्षेत्र में एक किसान ने अपने पड़ोसियों पर सरकारी नाली को अवरुद्ध करने, फसल को नुकसान पहुंचाने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीडि़त आजाद निवासी अकबरपुर ढाढेकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी करीब 10 बीघा जमीन है। जमीन से सटी हुई उनके पड़ोसियों जुल्फुकार, मुस्तेकीम, अहसान, हारुन, आरिफ, लियाकत, सोबान और अन्य की जमीन है। इनकी जमीन का रास्ता दूसरी तरफ से है, लेकिन 24 दिसंबर 2025 की रात को आरोपियों ने सरकारी नाली में मिट्टी डालकर अपना निजी रास्ता बनाने की कोशिश की। इससे आजाद के खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

