भोपाल 20 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त षिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठी, काउंटर, टेबिल, बोर्ड आदि को हटाया और ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, कुर्सी, टेबिल, स्टूल सहित 20 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए पत्रकार भवन वृद्ध आश्रम के पीछे वाले क्षेत्र से 03 पक्के निर्माण तोड़े व 05 झुग्गियों का सामान भी हटवाया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कटारा रजत गोल्डन नेक्स्ट कालोनी, पत्रकार भवन वृद्धा आश्रम, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, माता मंदिर, न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, भानपुर ब्रिज, विदिशा रोड पटेल मार्केट, अयोध्या बायपास रोड आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई मछली की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले आदि को हटाया और ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, कुर्सी, टेबिल, बेंच, स्टूल, बोर्ड आदि सहित 20 ट्रक सामान जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए पत्रकार भवन वृद्ध आश्रम के पीछे वाले क्षेत्र से 03 पक्के निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा व 05 झुग्गियों का सामान भी हटवाया।

