अभिनेता वीर पहाडिय़ा ने अपनी अगली बड़ी फिल्म नाम – टू लिव इज़ वॉर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। आने वाली यह फिल्म एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें वीर एक दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ मजबूत इमोशनल ड्रामा का भी मेल देखने को मिलेगा, जिससे यह वीर की बढ़ती फिल्मोग्राफी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ाते हुए खबर है कि अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार अपने करियर में नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।
अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले वरुण का यह नया अवतार दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच पहले से ही जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फिलहाल फिल्म में वीर और वरुण के बीच टकराव को इसकी बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है।
गौरतलब है कि नाम – टू लिव इज़ वॉर वीर पहाडिय़ा की तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने स्काई फोर्स से अपना डेब्यू किया था, जबकि उनकी दूसरी अनटाइटल्ड फिल्म इसके रिलीज़ से पहले सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

