साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास इन दिनों दो बड़ी फिल्में मौजूद हैं. एक है स्पिरिट और दूसरी है फौजी. उनकी इन दोनों ही फिल्मों का उनके तमाम फैंस को बेसब्री से इंतजार है. स्पिरिट साल 2027 में रिलीज होगी. जबकि फौजी इसी साल यानी 2026 में ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसकी रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साथ ही इसके टीजर पर भी अहम जानकारी आई है.
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आए अपडेट से पहले आइए इसके टीजर के बारे में अपडेट जान लेते हैं. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की टीम इसके प्रमोशन में जुटने के लिए तैयार है. ये एक बिग बजट फिल्म है और ऐसे में मेकर्स इसके लिए कोई कमी या लापरवाही न बरतते हुए इसका अभी से ही प्रमोशन करने वाले हैं. वहीं टीजर को लेकर अपडेट है कि टीजर की झलक आने वाले हफ्तों में देखने को मिल सकती है. फौजी पर मेकर्स बारीकी से काम कर रहे हैं और वो फैंस को एक बेहतर सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं.
रिपोर्ट्स में फौजी की रिलीज डेट को लेकर भी दावा किया गया. बताया जा रहा है कि प्रभास की ये फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. मेकर्स इसी डेट पर चर्चा कर रहे हैं. अगर इस पर मुहर लगती है तो साल के आखिरी महीने में प्रभास फौजी अवतार से सिनमाघरों में धूम मचा सकते हैं. अब इन अपडेट्स के आने के बाद फैंस को आधिकारिक ऐलान का भी इंतजार है.
बाहुबली, बाहुबली 2, साहो और सालार जैसी फिल्मों से खुद को साबित कर चुके प्रभास फौजी में एक ऐसे सैनिक के रोल में नजर आएंगे जो अकेला ही पूरी बटालियन के बराबर रहता है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर अक्टूबर 2025 में एक्टर के जन्मदिन पर शेयर किया था. ये कहानी इतिहास के अनकहे पन्नों से जुड़ी एक साहसी और बहादुर सैनिक की कहानी है. इसमें प्रभास के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस इमानवी इस्माइल नजर आएंगी जो अपना डेब्यू भी कर रही हैं. वहीं फिल्म का हिस्सा हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

