मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल ब्लाक से स्कूटर चोरी कर भाग रहा चोर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव बहरामपुर निवासी योगेंद्र मंगलवार रात को एल ब्लाक में किसी काम से आया था। वह स्कूटर खड़ी कर दुकान से सामान लेने लगा। स्कूटर में चाबी लगी देख एक चोर स्कूटर लेकर भाग गया। पीडि़त ने राहगीर की मदद से चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। हापुड़ रोड पर चोर पीछा होते देख हड़बड़ा गया और स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया।
चोर स्कूटर सहित नीचे गिरने से घायल हो गया। मामला समझ राहगीरों ने चोर को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश चंद्र गौतम का कहना है कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडि़त ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

