0-कोलकाता में पीएम के रोड शो में जनसैलाब, पुलिस को छुटे पसीने
हरिपाल/बनगांव/कोलकाता,26 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के लिए प्रचार के लिए पीएम मोदी ने आज हुगली जिले के हरिपाल, बनगांव के ठाकुरनगर, कोलकाता के ठनठनिया सहित बीके पाल में चुनावी सभा व कार्यक्रमों में भाग लिया व ममता सरकार को सवालों के घेरे में रखा। आज शाम कोलकाता की सड़कों पर पीएम मोदी के रोड शो में भीड़ के कारण व्यवस्था को सम्भालने में पुलिस को पसीने छूटे। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। उन्होंने कहा, ’15 साल पहले टीएमसी ‘मां, माटी, मानुषÓ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है। उन्होंने आगे कहा, बंगाल को ऐसी सरकार चाहिए जो उसकी क्षमता के साथ न्याय कर सके और लोगों के सपनों को पूरा करे। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है। पीएम ने युवा भारती क्रीड़ांगन की घटना पर बात की। दिसंबर में हुई इस घटना, जिसने लियोनेल मेस्सी की कोलकाता यात्रा को धूमिल कर दिया था, को महाजंगलराज का परिणाम बताते हुए मोदी ने कहा कि प्रशासनिक विफलता ने वैश्विक मंच पर बंगाल को शर्मिंदा किया है। उन्होंने अव्यवस्था के लिए राज्य की आलोचना करते हुए कहा कि फुटबॉल प्रशंसकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने वादे के मुताबिक उत्सव के बजाय तोडफ़ोड़ देखी।टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां तो बहनों को ही गाली दी गई। यह कभी भूलना नहीं है। मोदी ने कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार सोई पड़ी है, बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। लेकिन अब और नहीं। गुंडे, दुष्कर्मियों का चुन-चुन कर हिसाब चार मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी।मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार हर साल 36 हजार रुपये बहनों के खाते में जमा करेगी। आंगनबाड़ी हो, अन्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हो, उनके वेतन-भत्ते को लेकर भी बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।
हम आपको जंगल राज, डर, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजग़ारी और घुसपैठियों से मुक्ति दिलाएंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार नबान्ना से नहीं चलती! यह सरकार तृणमूल के गुंडों और बाहुबलियों द्वारा चलाई जाती है। वरना, प्रशासन तो हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद ही हरकत में आता है। उन्होंने आगे कहा, शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल पर आरोप हैं। तृणमूल केंद्रीय एजेंसियों के काम में बाधा डालती है। तृणमूल सरकार की साख रसातल में पहुंच चुकी है। तृणमूल महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, मोदी ने ज़ोर देकर कहा, भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और उनकी रक्षा करती है। 4 मई के बाद सभी हिसाब-किताब चुकता कर दिए जाएंगे। तृणमूल सरकार ने अपने कुकर्मों के कारण जनता का विश्वास खो दिया है। नतीजतन, लोगों को अक्सर अदालतों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

