मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की द्वारिकापुरी कालोनी स्थित शराब ठेके के पास कार सवार पांच युवकों ने एक स्कूटी सवार युवक से मारपीट कर नकदी व चेन लूट ली। लिसाड़ी गांव निवासी नवदीप सागर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह माधवपुरम से राशन का सामान लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे।
जब वह सरस्वती लोक रोड पर द्वारिकापुरी कालोनी स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे तो सामने से आए कार सवार युवकों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद एक युवक ने कार से उतरकर चांटा मार दिया।
विरोध करने पर कार में बैठे अन्य तीन-चार युवक भी बाहर निकल आए और सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। आरोपित उनकी जेब से 25 सौ रुपये की नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि पीडि़त की तहरीर मिली है। आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

