मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली गांव में बुधवार सुबह तड़के करीब तीन बजे हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 4.8 लाख रुपए एवं गहने लूट कर फरार हो गए, घटना के बाद आसपास लोगों ने परिवार को बंधन मुक्त किया। पुलिस को घटना को सूचना दी।
पीडि़त जहांगीर ने बताया उनका बेटा ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था, दीवार कूदकर घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले बेटे शहजीम की कनपटी पर तमंचा लगाकर उठाया और उल्टा लिटाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद बदमाश नीचे आए दोनों कमरों में घुस गए जहां जहांगीर की पत्नी एवं बेटियों से गहने निकलवा लिए और बक्से में रखे 4 लाख 80 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर मुंडाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी देहात व सीओ मवाना सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी फिंगर प्रिंट एवं अन्य जानकारी एकत्र की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

