मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी तरुण मलिक के साथ रितिक जाटव, मीनू कौशिक, अन्नू और दो अज्ञात ने मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में आरोपित रितिक नवंबर 2025 में सरेंडर कर जेल चला गया था। गत शनिवार को रितिक जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गया था। रितिक को लेने जेल पर कारों का काफिला पहुंचा था।
इस रितिक के साथियों ने यूनिवर्सिटी रोड पर कारों से हुड़दंग और स्टंटबाजी की थी। हुड़दंग का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने मेडिकल थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस मामले में थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि रितिक जाटव के नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

