मेरठ। गणतन्त्र दिवस समारोह समिति की बैठक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कार्यकक्ष में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में की गयी। अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी, 2026 को एक रूटमार्च/रैली राजकीय इण्टर कालिज से सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर बेगमपुल से आबूलेन, सदर दाल मंडी होते हुए भैंसाली ग्राउण्ड पहुँचेगी। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय इण्टर कॉलिज मैदान से मुख्य अतिथि, मण्डलायुक्त, मेरठ व विशिष्ट अतिथि, पुलिस उप महानिरीक्षक, परिक्षेत्र मेरठ जोन द्वारा गुब्बारें व हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा। जिसमें सभी विद्यालयों के मार्च पास्ट, झांकियां, सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों की झांकियां एनसीसी एवं होमगार्ड के जवान, स्कूली बैंड, विद्यायों के मार्च पास्ट, झांकियां, सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों की झांकियां एन0सी0सी0 एवं होंमगार्ड के जवान, स्कूली बैंड, स्काऊट गाईड, व्यावसायिक बैंड मार्च पास्ट में शामिल होंगे।
तदोपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शन के कार्यक्रम भैंसाली ग्राउण्ड में प्रस्तुत किये जाएंगे। जिसमें चार हिन्दी मीडियम के स्कूल व चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल एवं चार उच्च शिक्षा संस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगें तथा समस्त प्रतिभागी एवं समिति के सदस्यों को सम्मान रूप में प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतन्त्र दिवस 2026 के समस्त कार्यक्रम की प्रबन्धक व्यवस्था प्रभारी सरबजीत सिंह कपूर को नियुक्त किया जाता है। रूट मार्च/सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दो एम्बुलैंस चिकित्सक की टीम जीवन रक्षक दवाईयों के साथ सम्मिलित रहेगी। और पाँच सांस्कृतिक कार्यक्रम में पॉच माध्यमिक विद्यालय एंव पॉच उच्च शिक्षा विभाग, कराटे एवं एक रोलर स्टेटिंग, दिव्यांगजनों द्वारा एक सांस्कृति कार्यक्रम एंव रूट मार्च में भाग लेगे।
एनसीसी कैडिट द्वारा रूट मार्च में भाग लेगे। बैठक में मुख्य रूप से मोहित जैन नगीन प्रकाशन, मनीष शारदा, डा0 शुचि गुप्ता, पवन कुमार धानक, डा0 अतुल कुमार डिप्टी सी0एम0ओ, वसीम अहमद, रश्मि शर्मा खालसा इण्टर कॉलिज, राजकीय इण्टर कॉलिज अभय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या नीरा तोमर, प्रधानाचार्या रंजनी रानी शंखधर, प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्या सेंट जोन्स गल्र्स इण्टर कॉलेज, मेरठ प्रबन्धक डेन गलेक्शी संजीव प्रधान, अध्यक्ष दिव्यांगजन कल्याण समिति अमित कुमार शर्मा, अध्यक्ष फल मण्डी, हाजी इरशाद आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

