उज्जैन, आरएनएस, 22, जनवरी। गुरुवार सुबह मक्सी रोड और बडनग़र रोड पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई। इनमें से एक घर के लिए दूध लेने जा रहा था तो दूसरा बालिका को स्कूल छोडऩे के लिए घर से निकला था। पहला हादसा मक्सी रोड पर विजयागंज मंडी का है। भैंसूनी के रहने वाले 50 साल के मुकेश पिता देवीसिंह मोटरसाइकिल लेकर घर से विजयागंज मंडी दूध लेने आए थे। लौटते समय तेज रफ्तार एक ऑल्टो कार ने इन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट की वजह से मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई।
दूसरा हादसा बडनग़र रोड पर धरमबड़ला के नजदीक का है। कालियादेह गेट पर रहने वाला 45 साल का बेहराम पिता आलम खान दोपहिया वाहन पर सवार होकर अंबोदिया रोड की ओर जाने के लिए निकला था। बेहराम खान की 9 साल की बेटी आलिया भी उसके साथ थी। कक्षा 9वीं की छात्रा आलिया का अंबोदिया रोड पर स्कूल है। बेहराम उसे स्कूल छोडऩे जा रहा था। धरमबड़ला के नजदीक एक आयशर वाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया। इस हादसे में बालिका आलिया तो छिटककर दूर जा गिरी लेकिन वह पहियों की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बालिका को मामूली चोट आई है। बेहराम पटाखा दुकान पर काम करता था।
सुरेश बौरासी/मोहन
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

