देहरादून,22 जनवरी (आरएनएस)। राजधानी में 16 जनवरी से 14 फरवरी तक ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तहत आरटीओ (प्रवर्तन) की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस बार विभाग ने रिस्पॉन्सिबल मदर (जिम्मेदार माता) की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत उन माताओं को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जो स्वयं हेलमेट पहनने के साथ-साथ अपने बच्चों को भी हेलमेट पहनाती हैं। साथ ही, नाबालिग ड्राइविंग के खिलाफ भी सख्त संदेश दिए जा रहे हैं। अभियान के दौरान घंटाघर, आईएसबीटी और बल्लूपुर जैसे प्रमुख चौराहों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए रडारगन का उपयोग किया जा रहा है। स्कूलों में प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। विभाग जल्द ही शहर में ‘चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क’ और ‘रोड सेफ्टी मैराथन’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

