देहरादून,22 जनवरी (आरएनएस)। राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम, प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को फल, छोले और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है और यह हमें सत्य, मर्यादा व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग, नंद किशोर, नवीन कटारिया, रोहित, माधव, बलबीर सिंह व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

