हरिद्वार,22 जनवरी (आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार से संबद्ध तहसील व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने अध्यक्षता और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। राहुल शर्मा ने तहसील अध्यक्ष, विक्की आडवाणी और सुरेश नौटियाल ने तहसील महामंत्री एवं दीपक मेहता ने तहसील कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही, 20 उपाध्यक्ष, 20 मंत्री, एक संगठन मंत्री, एक मीडिया प्रभारी और एक सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई। जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने मां गंगा के नाम पर शपथ दिलाई। वरिष्ठ संरक्षक डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि व्यापार मंडल अब केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने कहा कि व्यापार मंडल सशक्त मंच बन चुका है। हरिद्वार को ठहराव वाला तीर्थ बनाने की पैरवी इस दौरान शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर और ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को ज्वालापुर तक विस्तारित करने के साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाने की पैरवी की, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक तीन से चार दिन हरिद्वार में रुक सकें। पार्षद बने व्यापार मंडल प्रतिनिधि अनिल वशिष्ठ और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल गैर-राजनीतिक मंच है। नई टीम व्यापारी हितों की मजबूत आवाज बनेगी व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केसवानी ने कहा कि राहुल शर्मा और विक्की आडवाणी के नेतृत्व में तहसील व्यापार मंडल निश्चित रूप से व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि वे सबके विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी नेता, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

