रुड़की,22 जनवरी (आरएनएस)। डिजिटल युग में साइबर ठग मासूम नागरिकों को लूटने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति को बैंक एप्लीकेशन अपडेट और रिवॉर्ड पॉइंट का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.27 लाख रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली। गणेशपुर निवासी उमेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में गंग नहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

