रुड़की,22 जनवरी (आरएनएस)। लोगों ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के ईई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी की बाढ़ से उनकी फसल तबाह हो गई थी लेकिन सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। आर्थिक स्थिति काफी खराब होने पर भी ऊर्जा निगम बिजली के बिल अदा करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो ईई कार्यालय परिसर में धरना देंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

