रुड़की,22 जनवरी (आरएनएस)। कलियर पुल से जा रहे एक राहगीर का फोन बुधवार रात दो बाइक सवारों ने झपट लिया। पीडि़त युवक कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलौर निवासी शारिक ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह फोन पर बात कर कलियर पुरानी गंगनहर पुल से पैदल कलियर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं पाया। इसके बाद शारिक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

