रुड़की,22 जनवरी (आरएनएस)। चोरों ने एक सरकारी नलकूप को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये के कीमती उपकरण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी वेद प्रकाश राणा ने बुधवार को मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर की रात में सरकारी नलकूप संख्या 41 आरजी से चोरों ने स्टार्टर, केबल, मेन स्विच कंट्रोलर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए हैं। मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

