विकासनगर,22 जनवरी (आरएनएस)। दी रुरल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को गणतंत्र सप्ताह के अंतर्गत जीवनगढ़ स्थित द डिवाइन स्कूल तथा मदरसा इशातुल कुरान में ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दोनों विद्यालयों के 125 बच्चों ने भाग लिया। सोसायटी उपाध्यक्ष फतेह आलिम ने बताया कि सोसायटी की ओर से यह आयोजन बच्चों मे देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर कराई जानी चाहिए। द डिवाइन स्कूल से ड्राइंग में उजमा ने प्रथम, रिजा ने द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय और निबंध में आफिया ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय और आस्था गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मदरसा इशातुल कुरान से ड्राइंग में लाइबा ने प्रथम, फरहीन ने द्वितीय व आलिया ने तृतीय, निबंध में इनायत ने प्रथम, सबा ने द्वितीय और हलीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नसीम अहमद, मदरसा नाजिम मुफ्ती मोहम्मद शादाब, वनीता चौहान, कल्पना रावत, अंजू, चांद मोहम्मद, आमिर और सोसायटी सदस्य आसिफ अली, मोहम्मद इस्लाम, अय्यूब और कुलविंदर आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

