भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)। राजधानी के वीआईपी रोड पर यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। एक ही बाइक पर 7 युवक सवार होकर सड़क पर दौड़ते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना भोपाल के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक वीआईपी रोड की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के बीच सड़क पर बाइक चलाते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न तो हेलमेट पहना गया था और न ही यातायात नियमों का कोई ध्यान रखा गया। इस तरह की जानलेवा लापरवाही ने न सिर्फ बाइक सवारों की जान खतरे में डाली, बल्कि वीआईपी रोड से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर भी बड़ा जोखिम खड़ा कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि ट्रैफिक पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर नियम तोडऩे वाले युवकों पर क्या कार्रवाई करती है।

