भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)।राज्य शासन ने राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में विधायक प्रियंका मीणा, मंजू राजेन्द्र दादू और गौरव सिंह पारधी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
यह बोर्ड दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2017 के अनुरूप दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं संरक्षण के लिए सरकार का सर्वोच्च परामर्शी निकाय है। बोर्ड में दिव्यांगता एवं उनके कल्याण के लिए कार्यरत प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया।
दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिये बोर्ड में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है, जिनमें रविन्द्र कोपरगांबकर, राजेश शुक्ला, विश्वजीत सरमंडल, प्रीति तांबे, जगदीश अरोड़ा, आशीष कट्टी, मिताली बनर्जी, गीता ढ़ीगरा, दीपक गोयल, डॉ. आकाश सेठ, पूजा गर्ग, डॉ. सचिन श्रीवास्वत, डॉ. मनीष कुमार, मिनी अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, प्रीति सोनी, सुषमा पटेल, दुर्गा येवले, दीपक शर्मा, निरंजन गुजर, अशोक परियानी, अमित जैन और प्रवीण कक्कड़ शामिल हैं। आयुक्त सामाजिक न्याय इस सलाहकार बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।

