भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ अभियान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ अभियान नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। देश-दुनिया की मुख्य धारा से बेटियों को जोडऩे वाले इस ऐतिहासिक अभियान के अंतर्गत महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर के लिए हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

