नीमच ,23 जनवरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भरभडिय़ा फंटे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा की ओर से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रेलर बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया और युवक ट्रेलर के भारी पहियों के नीचे कुचल गए।
टक्कर के बाद ट्रेलर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा घुसा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को चपेट में लेने से 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन में तेज स्पार्किंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीएसपी किरण चौहान, कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं एम्बुलेंस व डायल 112 की मदद से राहत कार्य किया गया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

