दतिया,24 जनवरी (आरएनएस)। देश के प्रधानमंत्री ने सदैव दिव्यांगजनों के लिए चिंता की है उनका कहना है की जिस देश में दिव्यांगजनों का सम्मान होता है वह देश सांस्कृतिक रूप से भी संपन्न रहता है। आज हमें आत्मनिर्भर और भारत विकसित भारत का स्वरूप देखने को मिल रहा है यह हमारे प्रधानमंत्री जी और भारत एवं मध्य प्रदेश सरकार की आत्मनिर्भर तथा स्वदेशी योजनाओं का ही फल है। भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांग साथियों के लिए तत्परता से कार्य कर रही है आपको आज प्रदान किया जा रहे उपकरण भले ही में वितरित कर रही हूं परंतु यह सब प्रधानमंत्री की ही विकासशील योजना का प्रतिफल है। उक्त विचार भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद संध्या राय ने जिला प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग के सहायक उपकरण वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उद्वोधन में कही। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत यह आयोजन आप सभी की सेवा के लिए आयोजन किए गए हैं शिविर की शुरुआत मां सर्वत्र के चित्र पर माल्यार्पण से हुई पूजा अर्चना उपस्थित अतिथियों ने की।
केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में संकल्प से समाधान अभियान के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत कैंपस में दोपहर 03 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण यथा 27 बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, 5 श्रवण यंत्र, 12 हाथ छडी, वॉकर, , 22 व्हील चेयर , 5 दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य केन, 18 कृत्रिम अंग सहायक उपकरण , श्रवण यंत्र, 42 हाथ ट्राई साइकिल, एवं अन्य सहायक उपकरण, पेंशन स्वीकृति आदेश वितरण किए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सेंवढा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, राजू त्यागी, पुनीत टिलवानी, मानसिंह प्रजापति जिला पंचायत सदस्य, राकेश भार्गव, समाज सेवी अनिल शर्मा, संजय भार्गव वरिष्ठ समाज सेवी सह अध्यक्ष समर्पण नशा मुक्ति केन्द्र अध्यक्ष, सुदीप तिवारी बाल प्रगति शिक्षण संस्थान आादि जनप्रतिनिधि द्वारा उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को 51 लाख रूपये की राशि के कुल 131 से अधिक के सहायक उपकरण वितरण किए गए।
इस दौरान दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें दिव्यांग अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ही जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांगजनों की बैटरी चलित ट्राईसाईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया साथ ही अपील की गई कि सभी दिव्यांगजन अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और हैलमेट लगाकर ही अपनी गाडी को चलाये। कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा प्र. प्रमुख कलाकार सामाजिक न्याय दतिया द्वारा किया गया एवं आभार श्रीमती श्रुति अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर सह प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री मधुर सेन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, संजय निरंजन, परिवेश शर्मा, कविश मिश्रा, मोहन गर्ग, आकाश शर्मा, अमर सिंह, जसवंत वघेल, दिनेश रायकवार, शैलेन्द्र खरे, रवि प्रजापित, प्रदीप कुशबाह, दिनेश रायकवार आदि उपस्थित रहे।

