जियोहॉटस्टार का आगामी रियलिटी शो द 50 कई दिनों से लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इसमें आने वाले कुछ प्रतियोगियों के नामों का खुलासा तो हो गया, लेकिन शो की थीम, होस्ट और असली शेर यानी, शो चलाने वाले मास्टरमाइंड का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इस बीच, लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने नया प्रोमो जारी किया है। इसे देखकर अटकलें हैं कि अजय देवगन शो के असली शेर हो सकते हैं।
द 50 के प्रोमो की शुरुआत बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय से होती है जो द 50 का टीजर देख रहे हैं। एक फोन कॉल में उनसे पूछा जाता है कि क्या वह असली शेर हैं। इस पर वह कहते हैं, नहीं यार, मैं नहीं हूं द 50 का शेर। छोटे-मोटे प्रैंक कर सकता हूं, पर ये शो काफी विवादित लग रहा है। अजय खुद को वर्दी वाला शेर बताकर कहते हैं, मैं द 50 का लायन नहीं हूं।
बनिजय एशिया द्वारा समर्थित द 50 एक सफल फ्रेंच रियलिटी शो लेस सिंकुआंटे की फ्रैंचाइजी है जो अब भारत में शुरुआत कर रही है। फराह खान इसमें होस्ट की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं जिसका संकेत एक प्रोमो के जरिए मिल चुका है। शो में 50 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे जिनमें करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी दोषी, फैसल शेख, दुष्यंत कुकरेजा और दिव्या अग्रवाल के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। शो 1 फरवरी से प्रीमियर के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

