रुड़की,25 जनवरी (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुड़की शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर की सभी सरकारी इमारतों को तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया। गंगनहर के दोनों किनारों पर लगे पेड़ों को भी तिरंगे की रोशनी में सजाया गया, जिससे नहर क्षेत्र शाम ढलते ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने लगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी विशेष सजावट की गई। चंद्रशेखर चौक, कारगिल चौक, आंबेडकर चौक, टैंक चौक और शहीद भगत सिंह चौक सहित रानी लक्ष्मीबाई पार्क को रंग-बिरंगी लाइटों और तिरंगे झंडों से सजाया गया। चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और पूरा शहर रोशनी में नहाया नजर आया। गंगनहर पुल और प्रमुख चौराहों पर शाम होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ सजावट देखने पहुंचे और देशभक्ति के माहौल के बीच सेल्फी लेते दिखाई दिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खास उत्साह नजर आया। तिरंगे और रोशनी से सजा शहर लोगों को आकर्षित करता रहा। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई दी, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया। शहरवासियों ने सजावट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

