रुड़की,25 जनवरी (आरएनएस)। कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बालपथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का सुरक्षा चक्र है। देश के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद करवाया गया था। कस्बे में स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बाल पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन से पहले सह विभाग परचारक ललित कुमार ने कहा कि देश को आजाद करने के लिए देश के अनेक करणधारों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया था। देश में जब मुगलों का शासन था उस समय मुगल शासक द्वारा गुरु गोविंद सिंह को इस्लाम धर्म अपनाने को कहा गया था। गुरु गोविंद सिंह ने मुगल बादशाह की बात नहीं मानी तो उसने गोविंद सिंह के चारों पुत्रों को दीवार में चिनवा दिया था। प्रतिवर्ष बाल दिवस पर देश के वीर बालकों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का पथ संचलन कॉलेज से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार अमर जवान चौक से होते हुए पुराना बाजार होकर शिव चौक से होते हुए चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में ही समापन किया गया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, गौरव, प्रीतम, पुरुषोत्तम सैनी, आशीष कुमार, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, देवराज व ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

