नई दिल्ली ,21 अपै्रल ,। भारत में डिलीवरी ब्वॉय के काम को अक्सर एक बेहतर करियर विकल्प के तौर पर नहीं देखा जाता है और इसमें कड़ी मेहनत के बाद भी औसतन 25-30 हजार रुपये महीने की ही कमाई हो पाती है। लेकिन, अमेरिका जैसे विकसित देश में यह काम मजबूरी नहीं बल्कि एक मजे की नौकरी माना जाता है। वहां यह काम इतना सुविधाजनक और फायदेमंद है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसे शौक से कर रही हैं। अमेरिका में डिलीवरी का काम एक बेहतरीन पार्ट टाइम जॉब के रूप में उभरा है, जहां लोग दिन के कुछ ही घंटे काम करके लाखों रुपये की शानदार कमाई कर रहे हैं।
हर महीने 5 से 6 लाख रुपये की होती है शानदार आमदनी
अगर यह कहा जाए कि अमेरिका में डिलीवरी का काम करके कोई महीने में 5 से 6 लाख रुपये आसानी से कमा सकता है, तो भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह काफी हैरानी भरा लगता है। वहां लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से काम करते हैं। कुछ लोग इसे फुल-टाइम यानी करीब 8 घंटे करते हैं, जबकि ज्यादातर लोग केवल 4 घंटे देकर ही अपनी जरूरत भर के पैसे जुटा लेते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वहां एक डिलीवरी पर्सन औसतन 20 से 25 डॉलर प्रति घंटा कमा लेता है। 4 घंटे के काम में ही लोग करीब 9000 रुपये (100 डॉलर) तक कमा लेते हैं। वहीं, फुल टाइम काम करने वाले रोजाना 200-220 डॉलर यानी करीब 20 हजार रुपये आसानी से बना लेते हैं, जिससे उनकी मासिक आय 5 से 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
स्मार्ट तरीके से काम कर बढ़ाते हैं अपना मुनाफा
अमेरिका में डिलीवरी करने वाले लोग अपनी कमाई बढ़ाने के लिए मल्टी-ऐप तकनीक का बड़ा ही स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं। वे एक ही समय में ‘उबर ईट्सÓ और ‘डोरडैशÓ जैसे कई ऐप चालू रखते हैं और उसी ऑर्डर को स्वीकार करते हैं जिसमें कम दूरी तय करनी हो और पैसे ज्यादा मिल रहे हों। इससे उनके खाली बैठने का समय कम हो जाता है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे महंगे और व्यस्त शहरों में प्राइम लोकेशन और पीक आवर्स के दौरान ऑर्डर्स की संख्या काफी ज्यादा होती है। लंच, डिनर (रश आवर्स) या वीकेंड के समय काम करने से उन्हें कंपनियों की तरफ से ‘सर्ज प्राइजिंगÓ और अच्छा बोनस मिलता है, जिससे उनकी कमाई में भारी उछाल आ जाता है।
टिप कल्चर भी है बंपर कमाई का बड़ा जरिया
अमेरिका में लोगों के बीच सर्विस के बदले टिप देने का एक मजबूत कल्चर है, जो इन डिलीवरी ड्राइवर्स की कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा साबित होता है। कई बार तो इन लोगों को डिलीवरी फीस से कहीं ज्यादा पैसे सिर्फ टिप के जरिए ही मिल जाते हैं। छोटे शहरों में जहां 10 से 15 डॉलर तक की टिप मिलना एक आम बात है, वहीं बड़े और महंगे शहरों में ग्राहकों की तरफ से 30 डॉलर तक की टिप भी आसानी से दे दी जाती है। अच्छे इलाके, पीक आवर्स, बोनस और भारी-भरकम टिप को मिला दिया जाए तो यहां डिलीवरी ड्राइवर्स 30 डॉलर प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

